हुसैनाबाद के विकास को लेकर रांची में पहल, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मंत्रियों से की मुलाकात

हुसैनाबाद के विकास को लेकर रांची मे ं बड़ी पहल ! हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती जी ने रांची में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार जी (भा.प्र.से.), SUDA के निदेशक श्री सूरज कुमार जी (भा.प्र.से.), नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार (सोनू) जी एवं झारखंड सरकार के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान हुसैनाबाद को सुंदर और विकसित बनान े के लिए सड़क, नाली, पार्क, पेयजल, साफ-सफाई एवं शहर के सौंदर्याकरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।

अजय कुमार भारती का संकल्प – हुसैनाबाद को विकास की नई पहचान दिलाना।

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमारगुप्ता