हथियार सहित हत्या में शामिल मुखिया पति सहित दो गिरफ्तार

0
c367e34f-2e3b-4b53-bc34-0f32b9e4ee71

हथियार सहित हत्या में शामिल मुखिया पति सहित दो गिरफ्तार

गढ़वा:- गढ़वा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। भवनाथपुर में प्रखंड समन्वयक सिराज अहमद के हत्या में शामिल मुख्य साजिशकर्ता फरठिया पंचायत के मुखिया पति शहंशाह आलम और शूटर मुख्तार अंसारी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया हैं। समाहरणालय स्थित पुलिस स्वागत में पत्रकार वार्ता का जानकारी देते हुए एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि इस पूरे हत्या कांड में मृतक के सालों सहित पारिवारिक लोग ही शामिल हैं।पूर्व में इस कांड से जुड़े तीन लोगो को गिरफ्तार कर के भेजा जा चूका हैं।इस कांड में शामिल दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही हैं जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा पत्रकार वार्ता में बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी,पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *