हथियार लेकर शहर में घुसे 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा समेत ये सामान बरामद
हथियार लेकर शहर में घुसे 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा समेत ये सामान बरामद
गुमला जिले के बसिया इलाके में पुलिस ने हथियार, कारतूस के साथ 2 युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
मामला बसिया के कोनवीर मैदान का है। थानाध्यक्ष पुनीत मिंज को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कोनविर खेल मैदान के पास खडे हैं और किसी वारदात की योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए दोनों युवकों को हथियार, कारतूस, मोबाइल और स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
हालाकि पकड़े गए युवकों का पहले से कोई आपराधिक इतिहास होने की जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। पकड़े गए युवकों को पूछताछ के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
