हनुमान जयंति के उपलक्ष्य पर (रामलीला द्वितीय वर्ष) का आयोजन

हनुमान जयंति के उपलक्ष्य पर (रामलीला द्वितीय वर्ष) का आयोजन

श्री रामायण महोत्सव एवं रामलीला उत्सव हुआ भक्तिमय

गिरिडीह के शिव शक्ति घाट मंदिर,चिरैयाघाट रोड,राजपुत मोहल्ला के प्रांगण में दिनांक 02 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक रामलीला मंचन किया जा रहा है । सभी भक्तगण के सहयोग से दिनांक 02 अप्रैल 2026 दिन गुरूवार से दिनांक 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार तक समय – सांय 07:30 से रात्रि 10:00 बजे तक श्री रामायण महोत्सव एवं रामलीला उत्सव आयोजित किया गया है। संचालक पंडित प्रशांत मिश्र ने कहा कि तुलसी पंछी के पीये, घटे न सरिता नीर। दान किए धन न घटे, जो सहाय रघुवीर। अर्थात रामायण रामलीला धर्मलाभ हेतु कथा आयोजित किया जा रहा है। समस्त नगरवासी भक्तजन आए और
रामलीला का मंचन का आनंद लें और पुण्य के भागी बने।बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि धर्म प्रचारक महाराज पं० शिवशंकर महाराज जी के द्वारा तुलसीकृत रामायण रामलीला धर्मलाभ हेतु कथा आयोजित किया जा रहा है।

भक्तों द्वारा दिये हुए दान से रामलीला मंडली का भोजन प्रसाद एवं अन्य धार्मिक कार्य किये जा रहे हैं।
इस रामलीला को सफल बनाने में शिव शंकर मिश्रा,प्रशांत मिश्रा ,दिनेशानंद गिरी, लव कुश शुक्ला, रामजी मिश्रा,धीरेन्द्र दुबे, अमित तिवारी सहित सनातन रामलीला मंडल के साथ गणमान्य लोग एवं भक्तजन उपस्थित रहे।