हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओं के भविष्य को दुसरे राज्यों के हाथों बेचने का काम किया —- रितेश चौबे ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष

0
74f4cc34-e935-41e0-b197-72892533021e

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने हेमंत सरकार का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओं के भविष्य को दुसरे राज्यों के हाथों बेचने का काम किया है जिस तरह से नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक नगर निवेशक के बहाली में 28 लोग को नियुक्ति पत्र दिया गया जिसमें 17 लोग दुसरे राज्यों से आने वाले हैं आखिर किस नियमावली के तहत इतने बड़े पैमाने पर दुसरे राज्यों के लोगों को नौकरी दिया गया। गढ़वा सहित पूरे झारखंड के युवा पढ लिखकर नौकरी के लिए ठोकर खाने को मजबूर हैं लेकिन झामुमो सरकार ने असम हरियाणा बिहार तेलंगाना दिल्ली मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल के लोगों को नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों के साथ बंदरबांट हुआ है झारखंड में युवाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है अभी कुछ दिन पहले पीजीटी भर्ती परीक्षा में खुलेआम धांधली सामने आया। लेकिन कोई जांच नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में सिर्फ झारखंड से बाहर के लोग लाभ ले रहे हैं। हेमंत सरकार ने झारखंड के नियोजन नीति को ध्वस्त करते हुए दुसरे राज्यों के लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। हेमंत सरकार ने 60/40 फार्मूला के तहत बहाली किया है 60 प्रतिशत से अधिक दुसरे राज्यों के लोगों को नौकरी किस संविधान के तहत दिया गया है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने खतियानी जोहार यात्रा का शुरुआत गढ़वा से किया और पुरे झारखंड में घुमाया। झामुमो 1932 खतियान का बात करता था लेकिन धीरे-धीरे झामुमो का चाल चरित्र झारखंड के युवाओं के सामने स्पष्ट हो गया। आखिर कैसा खतियानी जोहार यात्रा था जो दुसरे राज्यों के लोगों को नौकरी बांट रहा है झामुमो ने खतियानी जोहार यात्रा के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने भाषण में युवाओं के लिए कई बार कहा कि युवा मुर्गा बकरी पालन करें और दुसरे राज्यों के लोगों को नौकरी बांट रहें हैं झारखंड के युवाओं के प्रति हेमंत सरकार का सोच बेहद शर्मनाक है।
झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को जनता के सामने स्पष्ट करना होगा। अन्यथा गढ़वा सहित पूरे झारखंड के युवा भ्रष्ट हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठा है। मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान महामंत्री विकास तिवारी जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed