हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा दहन किया पुतला

0
19352f7c-1311-4fa9-b755-7029df30a608

दमनकारी नीतियों एवं हिटलर शाही के विरोध में युवा मोर्चा के बैनर तले भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

गिरिडीह :- भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार राज्य के दमनकारी नीतियों एवं हिटलर शाही के विरोध में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजित राय की अध्यक्षता में युवा मोर्चा के बैनर तले हुआ आज गिरिडीह जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन एवं आक्रोश रैली आयोजित किया गया।

ज़िलाध्यक्ष श्री महादेव दुबे जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मा. विधायकों के द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2024 को जनता एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा के सभागार में मा. मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के इशारे पर जबरन विधानसभा के सभागार में मा. विधायकों को बंद कर दिया। इसी दौरान सभागार में बिजली काट दी गई एवं पानी भी बंद कर दिया गया एवं मार्शल के द्वारा अभद्र व्यवहार कराया गया।

आज पुनः झारखंड सरकार के इसारे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 19 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही असम के माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंता विश्व शर्मा जी को अपने प्रवास के क्रम में सरकार की दमनकारीनीतियों एवं हिटलरशाही के कारण गोपीनाथपुर क्षेत्र का भ्रमण करने की अनुमति नहीं दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेश साव, ई विनय कुमार सिंह, प्रकाश सेठ, ज़िला महामंत्री संदीप डंगाइच एवं सुभाष चंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जालान जी, ज़िला मंत्री श्री नवीन सिन्हा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्री रंजित कुमार राय, अनु. जाति मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्री रणबहादूर पासवान, विनीता कुमारी, शालिनी वैशिख्यार, उषा कुमारी, मिथुन चन्द्रवंशी, हरमिन्दर सिंह बग्गा, समेत भाजपा के कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *