ज्ञान-शील-एकता के संकल्प के साथ गढ़वा में अभाविप झारखंड का 26वां प्रदेश अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

26वां प्रदेश अधिवेशन ज्ञान-शील-एकता का संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ : शुभम तिवारी
गढ़वा: गढ़वा के श्रीरामलला मंदिर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश स्तरीय 26वां अधिवेशन 25 से 28 दिसंबर तक आयोजन में राज्य भर से 1000 अभाविप कार्यकर्ता भाग लिए। गढ़वा में आयोजित 26वें प्रांत अधिवेशन में भाग लेने आए उनका उत्साहपूर्वक गढ़वा जंक्शन पर स्वागत किया गया। यह प्रांत अधिवेशन विद्यार्थी परिषद का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसमें झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारीगण की सहभागिता हुई । इस दौरान गढ़वा जिला के कार्यकर्ताओं में अधिवेशन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि, प्रांत अधिवेशन विद्यार्थी परिषद की दिशा, दशा एवं आगामी कार्य योजनाओं को तय करने का एक मंच है।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री के पदभार ग्रहण किए इस अधिवेशन में मुख्य रूप से उपस्थित हुए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शरण शाही, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रो दिनेश कुमार सिंह राष्टीय मंत्री कमलेश सिंह सहित कई लोग शामिल हुए। अधिवेशन में कला व संस्कृति आदि विषय पर प्रदर्शनी, विश्व गुरु भारत के लिए शिक्षा एवं अभाविप की भूमिका विषय पर भाषण सत्र के अलावा राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति, परिसीमन व राज्य में भ्रष्टाचार व अव्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया
इस अधिवेशन में झारखंड की वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य, सामाजिक स्थिति परिसीमन, बांग्लादेशी घुसपैठ, उच्चतर शिक्षा में भ्रष्टाचार, सहित विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक विषयों पर भाषण, प्रस्ताव व विद्यार्थियों के साथ चर्चा सत्र भी आयोजित की गई अधिवेशन के दूसरे दिन शोभायात्रा अधिवेशन स्थल से कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए टाऊन हॉल के मैदान के पास पहुंचें और वहां खुला मंच लगाकर खुला अधिवेशन का आयोजन किया जहां अभाविप के छात्र नेता झारखंड के वर्तमान शैक्षणिक, राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर अपना भाषण दिए और रात्रि में प्रसिद्ध कलाकार मोहित सेवानी की टीम के द्वारा राम मंदिर आंदोलन के पूरे 500 वर्षों के संघर्ष की संगीतमय प्रस्तुति भी अदभुत दृश्य देखने को मिला
इस मौके पर जिला संयोजक शुभम तिवारी ने कहा कि गढ़वा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर से आने वाले विद्यार्थी व शिक्षक प्रतिनिधि रामलला मंदिर परिसर में अधिवेशन को एक नगर की तरह बसाया
गया और इस नगर का नाम 1971 के युद्ध में शहीद हुए मेराल प्रखंड के शहीद रामप्रीत ठाकुर के नाम पर रखा गया है, गढ़वा प्रदेश भर से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत गढ़वा जिला के कार्यकता ढोल नगाड़ा के साथ किया । विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत का 26वां प्रांत अधिवेशन युवा चेतना, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का जीवंत संगम बनेगा।साथ ही आगामी सत्र के लिए संगठन की रणनीति एवं दायित्वों का निर्धारण भी किया गया जिले में विद्यार्थी परिषद का संगठन लगातार सशक्त हो रहा है और छात्र समाज में परिषद के कार्यों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि, अधिवेशन से प्राप्त मार्गदर्शन को जिले के प्रत्येक कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचाया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित एवं शिक्षा हित के लिए निरंतर कार्य करती रही है और प्रांत अधिवेशन इसी सतत प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रांत अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, सभी कार्यकर्ताओं, आयोजकों और सहयोगियों का हार्दिक आभार इस सफल अधिवेशन के लिए सभी का धन्यवाद