गुजरात में दुष्कर्म के शिकार झारखंड की 10 साल की बच्ची ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

गुजरात में दुष्कर्म के शिकार झारखंड की 10 साल की बच्ची ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। बच्ची के पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की कोशिश की जा रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। आरोपी युवक विजय पासवान झारखंड के ही डाल्टनगंज जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी उम्र 17 साल है। वह पीड़िता के पिता के साथ ही फैक्ट्री में काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 7 दिन के रिमांड पर लिया है।