ग्राम स्वराज संस्था के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

ग्राम स्वराज संस्था के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
गढ़वा:–विश्व मानव दुर्व्यपार निषेध दिवस के अवसर पर गैर सरकारी संगठन ग्राम स्वराज्य संस्थान ने गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोह में स्कूली बच्चों और महिला समूहों के बीच जागरूकता अभियान चलाया, इस दौरान लोगो को जागरूकता के साथ साथ लोगो को तस्करी के खिलाफ शपथ भी दिलाया गया।
संस्था वर्ष 2023 से क्षेत्र में बाल विवाह, बाल मजदूरी/बाल व्यपार तथा बाल यौन शोषण पर कार्य कर रही है।
संस्था के द्वारा गढ़वा जिला में वर्ष 2023 में 46 और वर्ष 2024 में अब तक 23 बच्चो का रेस्क्यू कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में महुलिया पंचायत की मुखिया, वार्ड , स्कूल का अध्यक्ष, शिक्षक और शिक्षिका और बच्चे और ग्राम स्वराज्य संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित थे।