ग्राम कुसुम टांड़ के खराब ट्रांसफार्मर को बदले बिजली विभाग –रूचिर तिवारी
ग्राम कुसुम टांड़ के खराब ट्रांसफार्मर को बदले बिजली विभाग –रूचिर तिवारी
सुधर जाए बिजली विभाग अन्यथा जनता देगी सुधार -भाकपा
आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने आज विद्युत अधीक्षक अभियंता से मुलाकात किया मुलाकात के क्रम में सदर प्रखंड के ग्राम कुसुमटाड़ के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। श्री तिवारी ने अधीक्षक अभियंता से कहा कि ग्राम कुसुम टाड़ के सैकड़ो ग्रामीण आज 20 दिन से अंधेरा में रह रहे हैं वहां ट्रांसफार्मर खराब हो गया है लेकिन बिजली विभाग के अभियंता एवं अधीक्षक अपने एसी के कमरे में सोया हुआ है मुलाकात के क्रम में श्री तिवारी ने कहा कि अगर एक दिन के अंदर ग्राम कुसुम टाड़ में ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो सैकड़ो लोगों के साथ बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर तालाबंदी किया जाएगा आए दिन बिजली विभाग के पदाधिकारी ग्रामीण जनता पर फाइन लगाकर एवं झूठा मुकदमा कर उनका शोषण कर रहे हैं लेकिन नियमित बिजली आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद उनको नहीं देखते हैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिजली विभाग की मनमानी नहीं चलने देगी। विद्युत अधीक्षक अभियंता को सैकड़ो ग्रामीण के हस्ताक्षर का एक आवेदन भी दिया गया आवेदन देने में ग्राम कुसुम कार्ड की वार्ड सदस्य सुमन देवी, मोहन सिंह, रीता देवी अनीता देवी अजय सिंह मालती देवी बीरबल सिंह रिंकी देवी दीपक प्रजापति अनिल प्रजापति सहित सैकड़ो लोग थे।

