गिरिडीह में नई बलेनो की एंट्री, नए लुक और फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए पेश

गिरिडीह शहर के पचंबा रोड स्थित नेक्सा शोरूम रिलाएबल इंडस्ट्रीज में ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आकर्षक नए लुक और कई नए फीचर्स के साथ बलेनो के नए मॉडल की शहर में आधिकारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर नेक्सा शोरूम में केक काटकर नए मॉडल का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक, गिरिडीह के पर्सनल बैंकिंग ब्रांच मैनेजर सना सरफराज रहे साथ में शोरूम के जनरल मैनेजर गौरव सिंह , शोरूम मैनेजर निशांत उपाध्याय उन्होंने फीता काटकर और केक काटकर नई बलेनो को ग्राहकों के लिए पेश किया।
इस दौरान नई बलेनो के नए लुक, डिजाइन और फीचर्स को लेकर भी चर्चा की गई। जब मुख्य अतिथि से पूछा गया कि नेक्सा के पसंदीदा ग्राहकों के बीच इस नए मॉडल और इसके नए फीचर्स को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है और क्या ग्राहक इसे पसंद करेंगे, तो उन्होंने अपनी राय साझा की।
नई बलेनो को लेकर ग्राहकों में भी उत्सुकता देखने को मिली। अब देखना होगा कि नया लुक और नए फीचर्स ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रहा हैं।
अधिक जानकारी के लिए नजदीकी नेक्सा शोरूम में या 9905936394 में संपर्क करें।