गिरिडीह में 15 अगस्त को SIR के तहत होगी ग्राम सभा, मतदाता सूची की होगी जांच

गिरिडीह में 15 अगस्त को SIR के तहत होगी ग्राम सभा, मतदाता सूची की होगी जांच

गिरिडीह जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 15 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम सभा और सभा आयोजित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित मतदान केंद्र के पंचायत भवन और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर कार्यक्रम होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सभा के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज नामों को पढ़कर सुनाया जाएगा और छूटे पात्र लोगों के पंजीकरण की जानकारी दी जाएगी। 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिकों से प्रपत्र-6 के माध्यम से पंजीकरण कराने की अपील की जाएगी। वहीं, मतदाता सूची में त्रुटि होने पर प्रपत्र-8 से सुधार के लिए आवेदन करने की जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से 15 अगस्त को अपनी नामावली और विवरण की जांच करने की अपील की है।