गिरिडीह-कोडरमा की बंद माइका खदानों को फिर शुरू करने की उठी मांग

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को अवगत कराना है की झारखंड में गिरिडीह और कोडरमा जिला के सीमा क्षेत्र में विश्व की सबसे अच्छी माइका का अकूत भंडार है। वर्ष 1980 में वन संरक्षण अधिनियम लागू होने से पूर्व इस क्षेत्र में 100 से ज्यादा मायका की खदान थी और उस समय सालाना लगभग 1000 करोड रुपए से ज्यादा का निर्यात होता था। इस उद्योग में उस जमाने में 2 लाख से ज्यादा लोग कार्यरत थे।
वन संरक्षण अधिनियम 1980 लागू होने के बाद सारी मायका खान बंद हो गई। राज्य सरकार इस मामले में संवेदनहीन है।
आप से अनुरोध है कि देश हित में इन माइका खानों को फिर से शुरू करने की योजना बनाने पर विचार करें तो आज के दिन वार्षिक 1 लाख करोड रुपए से ज्यादा का निर्यात विदेश में संभव है। श्रीमान की उचित कार्रवाई के लिए हम लोग आभारी रहेंगे।