गिरिडीह बैंक ऑफ इंडिया में 1.92 करोड़ का घोटाला, पूर्व सीनियर मैनेजर पर केस

गिरिडीह के इसरी बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में करीब 1.92 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। मामले में बैंक के पूर्व सीनियर मैनेजर प्रदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ निमियाघाट थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, विश्वासघात व गबन का केस दर्ज कराया गया है।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 15 ग्राहकों की 17 एफडी बिना अनुमति ब्लॉक कर अपनी मां के नाम पर खोले गए दो ओवरड्राफ्ट खातों से लिंक कर 1.92 करोड़ रुपये का लोन निकाल लिया। पूछताछ में आरोपी ने रकम शेयर बाजार में निवेश करने और भारी नुकसान होने की बात स्वीकार की। बैंक के अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के अलर्ट के बाद पूरे घोटाले का खुलासा हुआ।