गढ़वा में ‘संडे ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, 100 युवाओं ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

गढ़वा में साइकिल के पहियों पर दौड़ी फिटनेस की मुहिम — संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में गूंजा नशामुक्ति और ओलंपिक तैयारी का संदेश।

गढ़वा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) गढ़वा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को युवाओं और आम नागरिकों को फिटनेस, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा साइक्लिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई, जो टाउन हॉल मैदान से मझिआंव मोड तक गई और पुनः वापस टाउन हॉल मैदान में आकर संपन्न हुई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 बच्चों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ डील्लू लोहरा ने सभी को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ दिलाने के बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मौके पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ डील्लू लोहरा ने कहा कि“स्वस्थ रहना है तो शरीर को हरकत में लाइए, इसके लिए साइकिल सबसे बेहतर साधन है”। युवा भारत के तहत यह कार्यक्रम बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य, प्रेरणा और जागरूकता के लिए आयोजित किया जा रहा है। आज सभी कहते हैं एक्सरसाइज करो, योगा करो, साइकिलिंग में हर चीज समाहित है। साइकिल चलाएंगे तो एक दिन ऐसा आएगा कि सभी लोग कम दूरी का सफर साइकिल से ही करेंगे। इस स्वागत योग्य कार्यक्रम का मैं स्वागत करता हूँ। वही जिला युवा अधिकारी पमीर सिंह ने बताया कि आज संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण हुआ। इसकी शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई थी। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मिशन के तहत इसका उद्देश्य फिटनेस के माध्यम से स्वयं को फिट रखना और समाज को जागरूक करना है। इस बार की टैगलाइन है – CWG की बारी और ओलंपिक्स की तैयारी। वही गोविंद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वविजय सिंह, बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पी कुमारी, खेल संघ के सुशील तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता और अरविंद दुबे ने भी साइकिल को नशामुक्ति, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का सबसे सरल मंत्र बताया।अर्थात गोविंद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वविजय सिंह ने कहा कि आज माई युवा भारत केंद्र द्वारा साइकिल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया। बच्चों को साइकिल सहित बुलाया गया और साइकिल चलाकर समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। वही बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पी कुमारी ने कहा कि संडे ऑन साइकिल सिर्फ गतिविधि नहीं, बच्चों को सक्रिय रखने का साधन है। बच्चे पढ़ाई और मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य शैली, दिनचर्या और पर्यावरण सही रहता है। मैं सभी बच्चों और नागरिकों से कहूँगी कि सभी साइकिल चलाएं, जागरूक रहें और फिट रहें।वही खेल संघ के पदाधिकारी सुशील तिवारी एवं ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि युवा खेल मंत्रालय द्वारा संडे ऑन साइकिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग सौ बच्चों ने भाग लिया। उद्देश्य बच्चों को साइकिल से फिट रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया के सहयोग से पूरे देश में चल रहा है।वही खेल संघ के पदाधिकारी अरविंद दुबे ने कहा कि आज गढ़वा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का सफल आयोजन हुआ। बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। साइकिलिंग से शरीर फिट, मन अनुशासित, युवा नशामुक्त और पर्यावरण स्वच्छ रहता है। यही फिट इंडिया का संदेश है।वही संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के युवा समाजसेवी ने कहा कि युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा फिट इंडिया और माई भारत के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत टाउन हॉल से हुई और पुनः टाउन हॉल में समाप्त हुआ। इसके बाद शपथ ग्रहण हुआ। हमने प्रण लिया कि रोज सुबह साइकिल चलाएंगे। कार्यक्रम को सफल केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात कृष्ण, मेरा युवा भारत के रमेश कुमार, संजीव कुमार, शुभम कुमार तिवारी, सचिन चौबे, सत्यम शुक्ला, दिलीप द्विवेदी, धर्मेंद्र पाल, धर्मेंद्र आर्या, सत्येंद्र यादव,दीपक कुमार ,धीरज कुमार,अभय कुमार आदि का नाम शामिल है।