गढ़वा में दानरो नदी तट पर भगवान सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,

0
97557b60-68d0-4544-ba65-9f60dec86534

गढ़वा में दानरो नदी तट पर भगवान सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,

गढ़वा:- गढ़वा जिले में रविवार को गांव से लेकर शहर तक छठ पूजा पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। चहुंओर छठ के गीत गूंज रहे हैं।
दानरो नदी स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब,टी ग्रुप,सहिजना छठ घाट, हनुमान नगर स्थित छठ घाट कल्याणपुर छठ घाट सहित अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में छठ पूजा मनाने के लिए एकत्र हुए हैं।

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सतबहिनी झरना तीर्थ पर छठ पूजा का विहंगम दृश्य देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में जिले भर से लोग छठ मइया की पूजा करने के लिए एकत्र हुए थे। जैसे ही शाम में भगवान भास्कर यानी सूर्य देवता डूबने लगे, लोगों ने अर्घ्य देना प्रारंभ कर दिया। इस पूजा में हर उम्र के लोग शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे।

डंडा नदी तट पर भी उमड़ी काफी भीड़

उधर, गढ़वा जिले से होकर बहने वाली डंडा नदी तट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। यहां भी लोक आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। शहर के लोग यहां बड़ी संख्या में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। हर साल लोग इस नदी तट को पूजा के लिए पहली पसंद के रूप में चयनित करते हैं।

मेला और छठ गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

छठ के इस पावन अवसर पर जिले में चहुंओर मेला जैसा नजारा देखा गया। बाजार में दुकानें पूरी तरह से बंद हैं, लेकिन नदी घाटों पर बड़े पैमाने पर फुटपाथी दुकानें सजी हुई हैं। छठ पूजा समितियाें की ओर से सभी छठ घाटों पर विशेष रूप से सजावट की गई है। यहां छठ के गीत गूंज रहे हैं। हर उम्र के लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।

सोमवार सुबह उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

रविवार को शाम में इन सभी नदी घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठी मइया की पूजा की गई। और सोमवार की सुबह इन्हीं घाटों पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके बाद छठव्रती महिलाएं-पुरुष पारन किये, अर्थात अन्न ग्रहण किये इसके साथ ही छठ पर्व संपन्न हो गया

दानरो नदी तट पर लोगों ने देखा सुंदर दृश्य

गढ़वा जिले में सबसे हसीन मंजर दानरो नदी घाट पर देखने को मिला। यहां नदी तट पर छठ पूजा के कारण एक अगल ही दृश्य नजर आ रहा था। इस दृश्य को देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग इस दृश्य को देखने के लिए आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *