गढ़वा में चित्रकार पूरब शौर्य के नाम पर कला अकादमी स्थापित करने की मांग

0
Untitled

गढ़वा में चित्रकार पूरब शौर्य के नाम पर कला अकादमी स्थापित करने की मांग

-गढ़वा के युवाओं का कला के क्षेत्र में बेहतर करने का सपना होगा पूरा
फोटो- सांसद विष्णुदयाल राम को मांग पत्र सौंपती चित्रकार पूरब शौर्य की बहन गुण शौर्य व अन्य

गढ़वा : गढ़वा के युवा चित्रकार पूरब शौर्य के नाम पर जिले में कला अकादमी की स्थापना करने की मांग लोगों ने सांसद विष्णुदयाल राम से की है। पूरब की बहन गुण शौर्य के नेतृत्व में रविवार को गढ़वा के युवाओं ने सांसद को मांगपत्र सौपा तथा इस पर अमल करने की मांग की। सांसद ने गढ़वा में कला अकादमी खोले जाने की आवश्यकता महसूस करते हुए इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
सांसद को मांगपत्र सौंपते हुए युवाओं ने कहा कि चित्रकार पूरब शौर्य उभरते हुए युवा कलाकार थे। इन्होंने अपने हाथों से लगभग पांच सौ लोगों का स्कैच व अन्य पेटिंग बनाया था। वह लोगों की तस्वीर बनाकर उपहार स्वरूप प्रदान करते थे। वह कला के प्रति समर्पित थे तथा विभिन्न संस्थानों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था। उनका सपना कला शिक्षक बनना, गढ़वा में कला अकादमी की स्थापना करना था। ताकि गढ़वा के युवा अपने शहर में रहकर चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत कला, नृत्य कला, मडला कला समेत अन्य कला का शिक्षा ग्रहण कर सकें। उनके सपने को हम साकार करना चाहते हैं। ताकि गढ़वा के युवाओ को कला के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े। गढ़वा में कला अकादमी की स्थापना होने से युवाओं को नई उर्जा मिलेगी तथा वह इस क्षेत्र में गढ़वा का नाम रौशन कर सकेंगे।

मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम के अलावा भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, प्रमोद चौबे, चंदन जायसवाल, अलख दुबे, रौशन दुबे, प्रो. संजय केशरी, देव शौर्य, ममता केशरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *