गढ़वा के कंचन साहू बने लायंस क्लब के द्वितीय उप जिला पाल, 46 वोटों से जीत
गढ़वा: जमशेदपुर के होटल द अलकोर में दो दिवसीय अधिवेशन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बिहार और झारखंड के जिला 622 ए के लगभग 85 क्लब के सदस्यओं ने भाग भाग लिया। इस कार्यक्रम में सत्र 2025-26 के लिए द्वितीय उप जिला पाल का चुनाव हुआ। जिसमे लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के सदस्य कंचन साहू और लायंस क्लब ऑफ़ रांची ग्रेटर से सुजीत कुमार उम्मीदवार थे।
कंचन साहू को कुल 129 वोट मिले। वहीं सुजीत कुमार को 83 वोट प्राप्त हुए। ऐसे में कंचन साहू 46 मतों से विजय प्राप्त की। इस संबंध में बताया गया कि तीन माह पूर्व लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी की अध्यक्षता में लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया की कंचन साहू को सत्र 2025-26 द्वितीय उप जिलापाल के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया था। उसके बाद लायंस फ़ैटरनिटी ऑफ़ गढ़वा की बैठक रखी गई। जिसमे लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा विशाल, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा सिटी, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम का संयुक्त बैठक रखी गई। जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कंचन साहू का समर्थन किया। गढ़वा के सभी लायंस सदस्यों ने एकता का परिचय देते हुए कंचन साहू को जिताने का काम किया। जीत हासिल करने के बाद कंचन साहू ने लायंस जिला 322 ए के पूर्व जिला पाल एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं सभी सदस्यों ने चुनाव जीतने पर बधाई दी। इस अधिवेशन में गढ़वा से पूर्व जिलापाल डॉ दिवाकर, डॉ एनके रजक, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष डॉ असजद, नंदलाल, रामनारायण, विजय सिंहा, ऑसम के सचिव उपेंद्र ठाकुर, चुनाव प्रभारी अमित कश्यप, लायंस ग्रीन के अध्यक्ष उमा कांत पांडेय, उमेश अग्रवाल, विश्वास शर्मा, संतोष कश्यप, नीरज कुमार , लायंस सिटी के अध्यक्ष डॉ अशोक, दया शंकर गुप्ता और लियो क्लब के सदस्य और कई सदस्य शामिल हुए।

