गढ़वा के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से अलर्ट वन विभाग, कैमरा ट्रैप लगाए गए
गढ़वा के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से अलर्ट वन विभाग, कैमरा ट्रैप लगाए गए
गढ़वा। जिले के रमकंडा, भंडरिया, रंका और बड़गड़ प्रखंड के जंगलों में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। जंगल में पगमार्क और मवेशियों के शिकार के प्रमाण मिलने के बाद संभावित इलाकों में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। हालांकि, अब तक बाघ कैमरे में कैद नहीं हुआ है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। डीएफओ ने लोगों से सुबह और शाम के समय जंगल में जाने से बचने तथा बाघ की किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है। वन विभाग की टीम संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है।

