गढ़वा जिला वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस केंद्र गढ़वा में आयोजित दो दिवसीय स्वर्गीय बृज बिहारी पाठक स्मृति जिला वालीबॉल लीग 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा एवं विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार, सार्जेंट मेजर पुलिस केंद्र गढ़वा उपस्थित रहे। साथ ही शैलेंद्र पाठक अध्यक्ष ओलंपिक संघ भी मौजूद रहे।
इस लीग में गढ़वा जिले की कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में आठ टीम, जूनियर वर्ग में पांच टीम तथा बालिका वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया।
सीनियर वर्ग का फाइनल मैच गढ़वा पुलिस बनाम गढ़वा के बीच खेला गया जिसमें गढ़वा पुलिस की टीम 3-0 से विजयी रही। सीनियर वर्ग में प्लेयर ऑफ़ द मैच गढ़वा टीम के युवराज कुमार एवं प्लेयर ऑफ़ द सीरीज गढ़वा पुलिस टीम के शुभम कुमार रहे।
जूनियर वर्ग का फाइनल मैच डे बोर्डिंग सेंटर गढ़वा बनाम गढ़वा के बीच खेला गया जिसमें गढ़वा की टीम 3-0 से विजई रही। इसमें प्लेयर ऑफ द मैच गढ़वा टीम के शशांक कुमार एवं प्लेयर ऑफ द सीरीज डे बोर्डिंग सेंटर के प्रथम कुमार रहे।
इस मौके पर जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने सर्वप्रथम सभी टीम को इस लीग में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया और अगले वर्ष और अच्छी तैयारी के साथ इस लीग में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इन्होंने गढ़वा पुलिस परिवार के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया की इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुनकर जिला यूथ टीम का गठन किया जाएगा जो दिनांक 27 12 2025 से हजारीबाग में आयोजित राज स्तरीय अंतर जिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर शैलेंद्र पाठक अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ ने सफलता पूर्वक इस आयोजन को संपन्न होने पर जिला वालीबाल संघ को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सार्जेंट मेजर के द्वारा पुलिस केंद्र गढ़वा में इस आयोजन में भाग लिए सभी खिलाड़ियों एवं वालीबाल संघ को धन्यवाद दिया तथा हमेशा आवश्यक सहयोग करने की बात करने की बात कही गई कही गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री संजय पांडे अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा ने इस खेल की ऊर्जा से प्रभावित होते हुए खुशी व्यक्त की, खिलाड़ियों के फिटनेस की सराहना करते हुए जिला वालीबाल संघ को खिलाड़ियों को एक मंच देने के लिए धन्यवाद दिया।
उपस्थित अतिथियों के द्वारा सभी विजेता उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
गढ़वा जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारी के द्वारा इस लीग में हिस्सा लिए सभी 17 टीम को एक एक वॉलीबॉल दे कर प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पाठक उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे एवं विवेक तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, शैलेश सिंहा, पंकज मिश्रा, संजीव पांडे समेत वालीबाल संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे एवं खेल प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे

