गढ़वा डाक विभाग ने रचा इतिहास, एक करोड़ से अधिक का बीमा व्यवसाय कर मनाया जश्न
गढ़वा:–गढ़वा स्थित मुख्य डाकघर में गढ़वा अनुमंडलीय कार्यालय के द्वारा डाक जीवन बीमा में एक करोड़ से ज्यादा के व्यवसाय करने के उपलक्ष में सभी पदाधिकारी कर्मचारी एवं गढ़वा अनुमंडल के सभी ग्रामीण डाक सेवक के द्वारा केक काट कर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया गया।
बता दें डाक विभाग के द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था जिसके तहत आज भारतीय डाक के गढ़वा अनुमंडलीय कार्यालय के द्वारा एक करोड़ से अधिक का प्रीमियम का व्यवसाय कर अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया गया।
इस मौके पर गढ़वा अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक कुमार अभिषेक ने बताया कि डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा एकमात्र ऐसा जीवन बीमा है जो कम प्रीमियम में ज्यादा बोनस देता है यह जीवन बीमा पूर्ण रूप से भारत सरकार के अधीन है और सभी के लिए सुलभ है लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए।
इस मौके पर गढ़वा उप डाकघर के डाकपाल वीरेंद्र सिंह, रेहला डाकघर के डाकपाल अजय पासवान, मझिआंव उप डाकघर के डाकपाल चंदन सिंह, मनोज तिवारी, धीरज तिवारी,अश्वनी पांडे,वरिष्ठ शाखा डाकपाल अरविंद तिवारी, अश्वनी सिंह,कृष्णा राम, अरविंद सिंह ,नवल किशोर मिश्र,आनंद मोहन तिवारी,आशुतोष उपाध्याय,अनिकेत तिवारी, राजन कुमार, दीपक कुमार सहित डाक विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

