गढ़वा आपसी विवाद में चली गोली अशोक चौधरी गंभीर रूप से घायल
गढ़वा:–गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी स्वर्गीय दुखी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र अशोक चौधरी गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर गांव के ही फैजान अंसारी ने फायरिंग किया जिसमें अशोक चौधरी को गोली लग गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद उसका इलाज चल रहा है इधर पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को रियासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आपसी भी बात बताई जा रहा है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कोरवाडिग में फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। घायल का इलाज मेदनीनगर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

