गारू में एकबार फिर मनरेगा के नाम पर गड़बड़झाला,महिला को मजदूर बताकर फर्जी निकासी

0

गारू में एकबार फिर मनरेगा के नाम पर गड़बड़झाला,महिला को मजदूर बताकर फर्जी निकासी

पूर्व में भी मनरेगा बिचौलिया बिलटू सिंह पर फर्जीवाड़ा करने का लगा है आरोप

लातेहार:- ज़िले के गारू प्रखंड से एकबार फिर मनरेगा योजना के नाम पर फर्जी निकासी से जुड़ा मामला सामने आया है।यहां जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत रूद पंचायत के बारीबांध गांव निवासी टिनी देवी ने बिलटू सिंह पर फर्जी निकासी करने का आरोप लगाया है।दरअसल महिला ने बताया कि वह काफी पहले मनरेगा योजना में मजदूरी का काम किया करती थी।बावजूद हाल के दिनों में बिलटू सिंह(अभिमन्यु सिंह)के द्वारा मनरेगा राशि उसके खाते में ट्रांसफर होने की बात कहकर कई बार अंगूठा लगवाकर उसके खाते से पैसे की निकासी की गई है।जबकि महिला को प्रलोभन के रुप मे हर बार 100 से 200 रु दे दिया करता है।आपको बता दे कि महिला आदिम जनजाति परिवार से है।और वह बुजुर्ग होने के कारण मनरेगा योजना में मजदूरी का काम काफी समय पहले ही छोड़ चुकी है।बावजूद उसे मनरेगा मजदूर बताकर लगातार मनरेगा बिचौलिया बिलटू सिंह के द्वारा अवैध तरीके से मनरेगा राशि की निकासी की जा रही है।जो कि मनरेगा अधिनियमों के विरुद्ध है।महिला ने बताया कि बार-बार अंगूठा लगाने के वजह से उसे मिलने वाला पेंशन और प्रधानमंत्री आवास की राशि का भी हिसाब पता नही चल पा रहा है।आपको बता दे कि इससे पहले भी बिलटू सिंह पर मनरेगा योजना के नाम पर बारीबांध गांव के ही आदिम जनजाति परिवारो के खाते से वृद्धा पेंशन की राशि अवैध तरीके से निकालने का मामला सामने आया था।जिसकी जांच ख़ुद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की थी।और उन्होंने मामला को सही पाया था।अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी की एक और बुजुर्ग महिला को फर्जी तरीके से मनरेगा मजदूर बनाकर पैसे की निकासी करने का मामला सामने आया है।आपको बता दे कि मनरेगा बिचौलिए गांव के ग्रामीणों के अशिक्षित होने का फायदा उठाते है।और उनसे मनरेगा योजना समेत दूसरा अन्य बहाना बनाकर उनके खाते से पैसे की ठग्गी करते है।बहरहाल अब देखना यह होगा कि पहले से ही आरोपो से घिरे बिलटू सिंह पर प्रशासन आगे क्या कुछ रुख अख्तियार करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *