गारू के बारेसाढ़ बाजार में दुर्गा पूजा पर भक्ति जागरण का किया गया आयोजन

0

गारू के बारेसाढ़ बाजार में दुर्गा पूजा पर भक्ति जागरण का आयोजन

* लातेहार मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी सुभाष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया जागरण का शुभारंभ
गारू (लातेहार): गारू प्रखंड के बारेसाढ़ बाजार में दुर्गा पूजा के अवसर पर जय भवानी संघ द्वारा नवमी पूजा के दिन भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लातेहार मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी सुभाष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने देवी दुर्गा की स्तुति करते हुए “नमो नमः” के मंत्रों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुभाष कुमार सिंह ने कहा, “मां दुर्गा की पूजा से हमें शक्ति और साहस प्राप्त होता है। यह पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देता है।” उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का वादा भी किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव और सुमित यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जय भवानी संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत प्रसाद, विनय प्रसाद, आकाश गुप्ता, राजेश प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह और रंजीत कुमार समेत गांव के कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने इस अवसर पर गारू प्रखंड के अन्य पूजा पंडालों का भी दौरा किया और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी पूजा आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की। पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम रही और भक्तों में भक्ति का विशेष उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *