गारंटी की सरकार है मोदी सरकार—मरांडी

0
e786ceb7-a310-4a54-b17b-3463f548e185

गारंटी की सरकार है मोदी सरकार—मरांडी

 

 

पलामू ज़िले के नीलाम्बर पितम्बर पुर प्रखंड के पंचायत कुंदरी में पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा जिसे लेकर पंचायत कुंदरी में कार्यक्रम का अयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के साथ स्थानीय विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता,जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेसनी केरकेट्टा,मुखिया नीरा देवी, पूर्व प्रत्याशी अमित तिवारी,नरेंद्र पाण्डेय,मनोज सिंह,बिपिन बिहारी सिंह,बिनोद सिंह,अजय तिवारी लवली गुप्ता सहित समस्त लोगों ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया गया।साथ हीं कहा गया की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर गांव में पहुंच कर लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने योजना का लाभ ले चूकें लाभुकों से सीधा संवाद भी किया।
।प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है।
अब लोग भ्रष्टाचार, लूट की नहीं, विकास के मुद्दों पर सरकार से बात कर रहे हैं। साथ हीं किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाई है। एक सशक्त देश बनकर भारत विश्वमंच पर आया है।
मौके पर कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक डॉ मेहता ने कहा कि भारत में विकास नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है।
सभी को बराबर का हक़ और अधिकार दिया जा रहा है।
मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को संवारने का काम कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया।मौके पर झारखंड स्वयं सेवक संघ ने ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed