गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न

0
505ae3a4-2407-40ad-a645-4744ca8afe1f

गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न

 

भाजपा डंडा मंडल की बैठक भिखही में गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक के प्रभारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि गांव चलो अभियान 9 से 11 फरवरी तक चलेगा। गांव चलो अभियान कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी गांव में प्रवास करेंगे। प्रवासी कार्यकर्ता गांव में पुराने नए कार्यकर्ता समाजिक कार्यकर्ता एनजीओ से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर भिखही पंचायत के भिखही गांव में पुर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं बोंगासी गांव प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान प्रवासी नेता के रुप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है मोदी सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं चलाई है जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी ने कहा कि डंडा प्रखंड के हर गांव में बुथ स्तर पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
भाजपा डंडा मंडल महामंत्री नंदु चौधरी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी प्रमोद जायसवाल विश्वनाथ विश्वकर्मा रामचन्द्र ठाकुर सरोज चौधरी हरेन्द्र चौधरी सुकन चौधरी श्रवण साव प्रेम चौधरी बिपिन चौधरी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *