गणेशपुर में छठ घाट निर्माण हेतु शिलान्यास छठी मैया को समर्पित : प्रियंका कुमारी

0
d883056c-91aa-4e71-be97-3ca195930b15

गणेशपुर में छठ घाट निर्माण हेतु शिलान्यास छठी मैया को समर्पित : प्रियंका कुमारी

बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर ग्राम में जिला परिषद फंड से छठ घाट का निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन पूजा कर नारियल फोड़ एवम फीता काट कर किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्या प्रियंका कुमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा गणेशपुर मुखिया परमेश्वर भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। प्रियंका कुमारी ने कहा की चुनाव प्रचार के दौरान गणेशपुर के पब्लिक को वादा किया गया था की जितने के बाद प्रथम कार्य के रूप में छठ घाट का निर्माण किया जाएगा जिसे आज अपना वादा पूरा करते हुए आज उसका उद्घाटन किया जा रहा है। गणेशपुर की जनता ने भीं जिप सदस्य प्रियंका कुमारी एवम तमाम लोगो ने इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्या प्रियंका कुमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा गण्नेशपुर मुखिया परमेश्वर उरांव लालेश्वर महतो किशोरी साव रामनरेश सिंह अनूप गुप्ता मन्नू सिंह मनीष सिंह आर्यन सिंह विक्की गुप्ता सहदेव शाह दिनेश शाह विजय पंडित जी विनोद यादव भोला प्रसाद गुप्ता किशोरी प्रसाद गुप्ता जीतन पाहन अंजू देवी गुलाबी देवी पंकज कुमार सिंह वासुदेव गंजू सौरभ गुप्ता राज ठाकुर अभिषेक सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *