गांडेय में कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

गांडेय में कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन।

गांडेय। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर के समीप रविवार को कविता मेडिकल की तीसरी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता समय की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई शाखा से गांडेय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
कविता मेडिकल के संचालक मुकेश आनंद एवं प्रोपराइटर मुकेश कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि नई फ्रेंचाइजी में उचित मूल्य पर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि अब गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम में मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, प्रमुख राजकुमार पाठक, मुखिया अमृतलाल पाठक समेत कई जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।