G.D. Bagaria School of Nursing की छात्रा किताबुन खातून ने रचा इतिहास

गिरिडीह. G.D. Bagaria School of Nursing की छात्रा किताबुन खातून ने GNM परीक्षा 2025 में 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, GNM तृतीय वर्ष में किताबुन के बाद मुस्कान खातून ने 90.5 प्रतिशत के साथ स्कूल में दूसरा और निकिता कुशवाहा ने 89.7 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. GNM प्रथम वर्ष में हिरांजिनी मुर्मू ने 82.8 प्रतिशत के साथ टॉप किया. अमन टोप्पो 82.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और मरियम हेम्ब्रम व अंसू कुमारी ने संयुक्त रूप से 82.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पित शिक्षकों और मेहनती विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास का परिणाम है.