फर्जी तरीके से संचालित हो रही है कई महिला स्वयं सहायता समूह

0
1d67d71c-f1b6-4976-b8f9-e7e904d5f06d

फर्जी तरीके से संचालित हो रही है कई महिला स्वयं सहायता समूह

 

मेराल प्रखंड के ओखरगड़ा गांव में फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा है ममता महिला स्वयं सहायता समूह। संचालित किए जा रहे जन वितरण प्रणाली दुकान के खिलाफ में गांव के ही मनोज राम पिता स्व विशेश्वर राम ने झारखंड सरकार के खाद एवं उपभोक्ता निदेशालय को लिखित आवेदन देकर फर्जी जन वितरण प्रणाली दुकान पर कार्रवाई करने का मांग किया है आवेदन के माध्यम से मनोज राम ने बताया है कि दोषी पदाधिकारी एवं ममता महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर पर जांच कर कानूनी कार्रवाई नहीं किया गया तो बाध्य होकर न्यायालय के शरण में भी जाऊंगा इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी प्रतिलिपि सौपा गया है उन्होंने बताया कि फर्जी जन वितरण प्रणाली के दुकान के संचालक सुनील कुमार गुप्ता द्वारा अपने ही परिवार के समूह का अध्यक्ष भाभी सुषमा देवी सचिव श्यामदेई देवी कोषाध्यक्ष पत्नी अस्ति देवी को फर्जी समूह बनाया है जिसका लाइसेंस नंबर 15 /11है पदधिकारियों के मिली भगत से फर्जी लाइसेंस निर्गत कराया गया है इतना ही नहीं संचालक द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर राशन एवं वस्त्र का उठाव किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *