एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर में 1,200 किमी तक वायुसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर की चौड़ाई और 200 किलोमीटर की गहराई तक किए गए सटीक हमलों ने वायुसेना की मारक क्षमता को साबित किया है। उन्होंने कहा कि वायुसेना की पहुंच से कोई भी लक्ष्य बाहर नहीं है। उनके इस बयान को पाकिस्तान के लिए सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

You may have missed