एसबीआई पत्थलगड़ा शाखा के क्लर्क कुमार सौरभ की कार्यशैली की ग्रामीण कर रहें सराहना

एसबीआई पत्थलगड़ा शाखा के क्लर्क कुमार सौरभ की कार्यशैली की ग्रामीण कर रहें सराहना

चतरा : पत्थलगड़ा के एसबीआई शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत कुमार सौरभ इन दिनों क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सौम्य व्यवहार के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। बैंक में आने वाले ग्राहकों के प्रति उनके सहयोगात्मक रवैये और स्पष्ट मार्गदर्शन ने उन्हें ग्रामीणों के बीच एक विश्वसनीय और प्रिय चेहरा बना दिया है।
बैंक में नियुक्त शाखा प्रबंधक विनीत अनुराग जोजो के साथ समन्वय बनाते हुए कुमार सौरभ ने बैंकिंग कार्यों को सरल और सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाई है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और अशिक्षित ग्राहकों के लिए वे न केवल बैंकिंग सेवाओं को समझने में मदद करते हैं, बल्कि धैर्यपूर्वक प्रत्येक प्रक्रिया को समझाते भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुमार सौरभ की उपस्थिति से बैंक का माहौल काफी सकारात्मक हो गया है। लोगों को समय पर सहायता मिलती है और समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाता है।
ग्रामीणों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि बैंक के प्रति अब उनका भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। कई लोगों ने सार्वजनिक रूप से भी उनका आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कर्मचारियों की आवश्यकता पर बल दिया।
कुमार सौरभ की यह सेवा भावना और समर्पण निश्चित रूप से अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। बैंक प्रबंधन और क्षेत्रवासी दोनों ही उनके योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।