एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली

0
Untitled

एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली

 

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के कारीपानी बस्ती निवासी मेघलाल सिंह 35 वर्ष ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह मकोली ओपी प्रभारी संजय सिंह और चंद्रपुरा थाना की पुलिस पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विदित हो कि कारिपानी लोकल सेल ट्रकों में कोयला लड़ाई का कार्य कर अपना वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मेघवाल बीती रात्रि खाना खाने के बाद अलग रूम में सोने चला गया था रात लगभग 1 बजे जब उसकी पत्नी उठी तो मेघवाल को आवाज़ लगाई लेकिन वह उठकर बाहर नहीं आया बहुत देर तक आवाज देने पर भी जब नहीं उठा तो पत्नी को संदेह हुआ। इसके बाद सुबह आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया तो वह रस्सी के सहारे झूल रहा था। इसके बाद घटना की सूचना चंद्रपुरा पुलिस प्रशासन को दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *