एक प्रेमिका 700 किलोमीटर दुरी तय कर प्रेमी के घर के बाहर इंसाफ के लिए धरने पर बैठी……..प्रेमी हुआ फरार
प्यार में बेवफाई! प्यार को पाने के लिए 700 किलोमीटर दूरी तय कर उड़ीसा से प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, प्रेमी हुआ फरार; बोली – जब तक इंसाफ नहीं तब तक धरने पर ही रहूंगी
पीड़िता ने 7 मार्च को थाने में दर्ज कराई थी शिकायत, नहीं मिली न्याय
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– आपने कई बार अनोखी लव स्टोरी सुनी होगी,जिसमे प्रेमी और प्रेमिका साथ रहने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है। कभी कोई सात समंदर पार कर अपने प्यार के लिए आता है तो कोई घर छोड़ कर भाग जाता है ताकि उसे प्यार मिल सके। लेकिन कभी-कभी घर वालों के नाराजगी से दोनों जुदा हो जाते हैं तो कभी दोनों में से एक फरेबी निकल जाता है। दरअसल गढ़वा जिले अंतर्गत श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में इसी तरह अजीबोगरीब लव स्टोरी का मामला सामने आया है। जहां पर एक युवती ने 700 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी की बेवफाई के कारण उसके घर के बाहर दरवाजे पर धरने पर बैठ गई है। यह मामला नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के मंगरदह गांव का है। 23 वर्षीय प्रेमिका जमुना विभार उड़ीसा के बारगढ़ जिला की रहने वाली है।
प्यार को पाने के लिए घर के बाहर प्रेमी का इंतजार, फूट फूट कर रो मांग रही इंसाफ
प्रेमिका जमुना विभार से जब इस संबंध में बात कि गई तो उसने कहा कि जब तक प्रेमी और उसके घरवाले मुझे अपना नही लेते है तब तक मैं यही घर के बाहर बैठी रहूंगी। जमुना ने बताया कि वह उड़ीसा के खोरदा जटनी के स्टडी सोफिटरीम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए कोर्स कर रही थी। इसी कॉलेज में पढ़ने वाले मंगरदह निवासी नेपाली राम का पुत्र दीपू कुमार रवि ने उससे जानपहचान कर दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। दीपू ने शादी करने के वादा कर कई बार शारिरीक संबंध भी बनाये। जिससे वह प्रेगडेंट भी हो गयी। लेकिन दीपू ने बहला फुसला व दवाब बनाकर गर्भपात करा दिया। उसने बताया कि इसी दौरान वह अपने घर आ गया। मोबाइल से बातचीत होते रही। हमेशा वह शादी करने की बात कहते रहा। जनवरी 2024 में दीपू के घर के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली कि वह किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। इसके बाद मैंने दीपू से मोबाइल से बात किया तो उसने कहा कि जो करना है कर लो मैं तुमसे शादी नही कर पाऊंगा। इसके बाद मैं 7 मार्च को उसके घर मंगरदह पहुंची तो उसके घर वालों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरा मोबाइल छीन लिया। और मुझे भगा दिया। मैंने इस संबंध में लिखित शिकायत स्थानीय महिला थाने में की। लेकिन मुझे न्याय नही मिला। जिसके बाद मैं दुबारा यहां आयी हूं। जबतक मुझे न्याय नही मिल जाता मैं घर पर ही बैठी रहूंगी। वही घर के बाहर उक्त लड़की के धरना पर बैठने की खबर आग की तरह फैल गयी। बड़ी संख्या में लोग दीपू के घर पहुंच मामले की जानकारी लेते देखे गए। वहीं दीपू के घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इधर इस मामले में फिलहाल किसी तरह की प्रशासनिक सुनवाई नहीं हुई है और प्रेमिका धरने पर ही बैठी हुई है।
