एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय में हुआ पौधारोपण

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय में हुआ पौध रोपण!
पाटन (पलामू ): पलामू जिला के पाटन प्रखंड परिसर में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। पधारोपण कार्यक्रम के शुरुआत सेमारी पंचायत के मुखिया सुमती देवी, सतोवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान पूर्व मुखिया शिव शंकर प्रसाद,दीपक कुमार पंचायत सहायक पूनम देवी,वार्ड सदस्य संदीप कुमार रजक,पवन कुमार,जयशंकर सिंह पंचायत सहायक सेमरी,के सभी लोगो ने एक-एक पेड़ अपने मां के नाम लगाया साथ ही पर्यावरण बचाओ,पेड़ लगाओ,और वातावरण के शुद्ध बनाओ के तहत लोगों को जागरूक किया। साथ ही कहा कि सभी लोग अपने जीवन में अपने मां के नाम से एक पेड़ अवश्य लगाए और पर्यावरण के बचाने में अपना भागीदारी निभाएं। वही इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड मनरेगा बीएफटी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा था।