“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा नेता सुरेश साव ने किया वृक्षारोपण

गिरिडीह विधानसभा के पंचबा मंडल अंतर्गत नर्मदा धाम मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेश साव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत फलदार वृक्ष का रोपण किया।
इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है।

श्री साव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण संतुलन गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव भी रखते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगातार जागरूक रहने की अपील की।

मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पवन कंधवे , ओमकार सिंह, सुंदर पांडेय, अमित शर्मा, सौरव कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, सुभाष साव, संतोष भादानी, सुमन सिन्हा, राजेश जायसवाल, शैबाल घोष मौजुद रहे।