ईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक से की मुलाकात

छात्र संगठन वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की और विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं अवगत करवाया। छात्र नेता विकाश यादव ने कहा कि परीक्षा के आयोजन की तिथि और परीक्षा के परिणाम की तिथि आने में काफी विलंब हो रहा है इससे कई छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं इस पर विश्वविद्यालय को ध्यान देना चाहिए और हर महाविद्यालय से संबंध में बनाकर इस क्षेत्र में काम करना चाहिए।जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि स्नातक उत्तर सत्र 2022 24 के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अब तक नहीं आया है जबकि परीक्षा मई के महीने में ही हुई थी। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में परीक्षा 13 सितंबर को भी है जबकि उसी दिन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की भी परीक्षा है। इससे कई छात्र जो बीपीएससी परीक्षा देने वाले हैं उनको परेशानी होगी। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए उस तिथि की परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए, जिससे विद्यार्थी परेशान न हों। जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि इस पर हम अवश्य कार्रवाई करेंगे और परीक्षा परिणाम भी जल्द से जल्द जारी करेंगे। इस मौके पर आयुष, अनिकेत ,रवि रंजन, नवीन समेत कई छात्र मौजूद थे।

You may have missed