दुर्घटनाग्रस्त वाहन से भारी मात्रा में शराब हुई बरामद।

0

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से भारी मात्रा में शराब हुई बरामद।

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज के समीप लगभग चार-पांच दिन पूर्व xuv 500 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक वहा से वाहन को लॉक करके भागने में कामयाब हो गया था। दुर्घटना के जानकारी के बाद मनिका पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची जहां से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जेसीबी के माध्यम से मनिका थाना लाई गई। दिन शुक्रवार को मजिस्ट्रेट बीरबल उरांव एवं मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में xuv 500 कार को खोली गई। जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब नाइट गर्ल की फूल बोतल बरामद की गई है। सभी अंग्रेजी की शराब की बोतले दूसरा राज्य का बताया जा रहा है। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन का मालिक अभी तक थाने में नहीं पहुंचा है। जिससे प्रतीत होता है कि शराब अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। हालांकि मनिका पुलिस प्रशासन हर पहलू पर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *