दुर्गा सप्तमी के अवसर पर पांकी शिवाला मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

0

दुर्गा सप्तमी के अवसर पर पांकी शिवाला मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

पांकी प्रखंड के शिवाला मंदिर से शनिवार की सुबह ढोल बाजे एवं भगवा ध्वज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस दौरान शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जय माता दी के नारे लगाते हुए प्रखंड के मुख्य बाजार भगत सिंह चौक एवं कर्पूरी ठाकुर चौक होते हुए एवं महावीर चौक का भ्रमण भ्रमण किया, मौके पर शोभायात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मिथिलेश पांडे, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, भाजपा नेता अजय गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस वर्ष शिवाला मंदिर परिसर में बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है, शोभायात्रा कार्यक्रम के पश्चात भव्य पंडाल का पट खोला जाएगा इसके पश्चात श्रद्धालु माता का दर्शन कर सकेंगे। शोभायात्रा कार्यक्रम में पांकी बस्ती के सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *