दुबे मरहटिया पंचायत में वार्ड पार्षद संघ का गठन सर्वसम्मति से वेद प्रकाश तिवारी बने अध्यक्ष

दुबे मरहटिया पंचायत में वार्ड पार्षद संघ का गठन
सर्वसम्मति से वेद प्रकाश तिवारी बने अध्यक्ष
गढ़वा:-सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत दुबे मरहटिया में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य का बैठक किया गया इस मौके पर अपना अधिकार वार्ड सदस्य का गठन किया गया और चर्चा किया गया जिसमें निम्न पदों पर चयन किया गया।
जिसमे अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी,सचिव इफ्तेखारअंसारी
,कोषाध्यक्ष मुमताज आलम,संयोजक कमलावती देवी,संयोजक पंचवती देवी को बनाया गया इस मौके पर वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने कहा कि वार्ड पार्षदों का अधिकारों का हनन होता है उन्हें किसी भी तरह का अधिकार नहीं दिया गया है पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं इसलिए कमेटी का गठन किया गया है
इस मौके पर वार्ड सदस्य सुनीता देवी,आरती देवी,विजय उरांव,शाबरा खातून,जितेंद्र कुमार
,उषा देवी,संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।