दोस्ती निकली धोखा: महिला क्लर्क के घर से 30 लाख के गहने चोरी, करीबी दोस्त गिरफ्तार

राॅंची के सीएमपीडीआई में कार्यरत महिला क्लर्क रानी कुमारी के घर से 30 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी का राॅंची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रानी कुमारी की करीबी दोस्त कविता शर्मा को इस चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पति विकास बहादुर को भी गिरफ्तार किया गया है।