डोभा में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
0edd7dde-5da0-4e47-9f1a-9470168de5fa

डोभा में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मृतकों में झामुमो नेता व मेराल के 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष नुरुल होदा अंसारी का 10 वर्षीय पोता और उसका 12 वर्षीय दोस्त शामिल है

मेराल : थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव स्थित एक सरकारी डोभा में मंगलवार को नहाने के लिए घुसे दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। शोर मचाने पर जब तब लोग मौके पर पहुंचे, तब तक डूबने से दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो किशाेरों की मौत होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दोपहर में घर से थोड़ी दूर अशोक यादव के डोभा में अपने साथियों के साथ झामुमो नेता व मेराल के 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष नुरुल होदा अंसारी का पोता और कौसर अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र आदिल अख्तर एवं युसूफ अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र सैफ अली अंसारी नहाने गए थे। नहाते समय आदिल अख्तर अचानक गहरे पानी में डूबने लगा यह देखकर सैफ अली उसे बचाने गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए। इस घटना को देख उसके साथियों ने गांव में हो हल्ला किया जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, तब तक दोनों पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर मेराल के बीडीओ जागो महतो, थाना प्रभारी विष्णु कांत, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिप सदस्य संजय सिंह प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी आदि पहुंचकर घटना का जज लिया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अंत परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *