दो विदेशी समेत 5 लोगों के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोपपत्र,भारतीय युवाओं की हो रही थी तस्करी
भारतीय युवकों की तस्कर कर उन्हें फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर करने और उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप में एनआईए ने 2 विदेशी नागरिक समेत पांच लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया है. एनआई ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर और अंग्रेजी भाषा की जानकारी रखने वाले भारतीय युवाओं को निशाना बनाया और उन्हें पर्यटक बीजा पर फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया.
