दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
मजबूत मन-मस्तिष्क से मिलती है हर मंजिल:- अमृता सिंह
समावेशी शिक्षा अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में जिला स्कूल मैदान में दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। पांकी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अमृता सिंह एवं एडीपीओ उदय सिंह ने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मजबूत मन-मस्तिष्क के साथ प्रयास करने पर हर मंजिल मिलती है। इसलिए आत्मप्रेरणा को कभी कम न होने दें। जीवन का आनंद लें।
संचालन रजवाडीह मध्य विद्यालय के शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया।
प्रतियोगिता में कक्षा-1 से 8 एवं कक्षा-9 से 12 तक के 150 दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला, रंगोली, कुर्सी रेस एवं 50 मीटर के दौड़ में भाग लिया।
इसके आयोजन में प्रभारी राजीव कुमार, आमोद सिन्हा, श्याम किशोर सिंह, अतुल कुमार अखौरी,नीरज कुमार,संतोष कुमार,अजय पाण्डेय,, विजय शुक्ला, पुष्पा कुमारी,बीपीओ रोहित कुमार गुप्ता, नरेन्द्र सिंह,अनु सिंह,बीपीएम जरीना प्रवीण व रेखा कुमारी, श्याम सुंदर वर्मा एवं विनोद कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई
