दिवंगत जूनियर डॉक्टर सक्षम सिंह के परिजनों से मिलीं डॉ. लवली गुप्ता, जताया शोक
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार #पांकी आज दिवंगत जूनियर डॉक्टर सक्षम सिंह जी के बिनैका, तरहसी स्थित आवास पहुंचकर भाजपा नेत्री डा.लवली गुप्ता ने उनके परिजनों से मुलाकात की। इस असहनीय दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
एक होनहार युवा डॉक्टर का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।

