दिल्ली के चिल्ड्रन अस्पताल में भीषण आग से 7 बच्चों की मौत

0
Untitled

ई दिल्ली। गुजरात के राजकोट के बाद अब दिल्ली के एक चिल्ड्रन अस्पताल में भयंकर अग्नकांड हुआ है। इस अग्निकांड में 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे में 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था, जिनमें से 7 ने दम तोड़ दिया।

5 बच्चे अस्पताल में JIVAN-मौत से संघर्ष कर रहे हैं। अस्पताल में आग किन कारणों से लगी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाए है। दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहे हैं।

फायर डिपार्टमेंट से मिली जानकारीके मुताबिक़ शनिवार देर रात करीब 11.32 बजे पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में स्थित एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गयी। आग लगने की सुचना मिलने के तुरंत बाद 9 फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर रवाना किया गया। इस दौरान 12 नवजात शिशुओं को कसी तरह से बाहर निकाल लिया गया था। इलाज के दौरान 7 की मौत हो गई और एक बच्चे समेत 6 और शिशुओं का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि घटना के समय चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था। भूतल समेत तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। इमारत के बाहर खड़ी एक वैन भी पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर मची चीख पुकार के बीच दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए।

बेबी केयर सेंटर में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर इमारत के पीछे की ओर की खिड़कियां तोड़कर किसी तरह से नवजात बच्चों को एक-एक कर निकाला। अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *