डिज्नीलैंड मेला सावन का सिंगार.. अरुणा शंकर
डिज्नीलैंड मेला सावन का सिंगार.. अरुणा शंकर
पिछले वर्ष से 13.50 निगम को अधिक राजस्व प्राप्त।
मेले में पुलिस बल, एंबुलेंस , डॉक्टर एवं फायर ब्रिगेड रखना अनिवार्य ।
आज एक बार फिर महापौर अरुणा शंकर की देखरेख में निगम के राजस्व को बढ़ाते हुए डिज्नीलैंड के सैरात का ऑक्शन किया गया । महापौर ने कहा पिछली बार डिज्नीलैंड का सैरात 74.70 लख मैं गया था और इस बार 15% ऑक्शन मनी बढ़ाते हुए 88 लाख 50000 मैं गया । महापौर ने कहा आगे भी इसी तरह निगम के राजस्व को पूरी पारदर्शिता के साथ बढ़ाने का काम किया जाएगा । महापौर अरुणा शंकर ने बताया इस बार मेले में पुलिस अधीक्षक से बात कर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी जहां महिलाएं सुरक्षित ढंग से मेले का लुफ्त उठा सके । इस नीलामी प्रक्रिया में उपमहापौर श्री मनोज सिंह जी नगर आयुक्त श्री रंजीत लाल जी एवं कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे । उप महापौर मनोज सिंह जी ने मेले के सेरात लेने वाले संवेदक को कहां इस मेले में दूर-दूर गांव से महिलाएं बच्चे घूमने आते हैं उनके लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि वह दूर से आते हैं तो उन्हें पूरी सुविधा मिलनी भी चाहिए । महापौर अरुणा शंकर ने कहा यह मेला सिर्फ मेला नहीं सावन का सिंगार है मेले में जहां पुलिस बल की तैनाती होगी वही फर्स्ट एड के साथ डॉक्टर की नियुक्ति और दमकल की गाड़ी प्रशासन को रखने का अनुरोध किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके

