धुरकी के नए अंचलाधिकारी विमल कुमार सिंह ने लिए पदभार ग्रहण

धुरकी के नए अंचलाधिकारी विमल कुमार सिंह ने लिए पदभार ग्रहण

धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए अंचलाधिकारी विमल कुमार सिंह बुधवार को योगदान दिया। विमल कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी से पदभार ग्रहण किया। पदभार लेने के उपरांत अंचल और प्रखंड के कर्मियों ने नए अंचलाधिकारी का स्वागत किया गया। जबकि पूर्व अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी को विदाई दी गई। वहीं आंचल अधिकारी ने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार अपने दायित्व का अनुपालन करेंगे। राजस्व संबंधित मामलों में लोगों को कम से कम परेशानी हो इसका प्रयास करेंगे। समय पर लोगों का काम हो इस तरह की कार्यशैली विकसित करना पहला प्राथमिकता होगी। ग्रामीण हम से बेझिजक आ कर अपने बात रख सकते हैं इस मौके पर मुखिया महबूब अंसारी शम्भू साह इस्लाम खाना झामुमो विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव धिरेन्द्र कुमार यादव एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे

You may have missed