धनबाद में बंगीय दुर्गाबाड़ी की 112वीं दुर्गापूजा को लेकर पूजा समिति गठित

इस वर्ष 112 साल की पूजा धूमधाम से मनाने के लिए बंगीय दुर्गाबाड़ी की पूजा समिति का गठन किया गया। इसके लिए बंगीय दुर्गाबाड़ी सभागार में रविवार की रात को बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक मंडली के सदस्य दीपक कुमार बागची ने की। संचालन शैबाल बोराल ने किया। बंगीय दुर्गा पूजा असोसिएशन के अध्यक्ष प्रसेनजीत बोराल ने पूजा समिति की घोषणा की जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। श्री बोराल ने कहा कि इस वर्ष बंगीय समाज के द्वारा 112 वर्ष की दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। पूजा समिति इसकी देख रेख करेगी। इसके अलावा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सप्तमी से नवमी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। नवमी को खिचड़ी भोग का भी वितरण किया जायेगा।

सैकत अध्यक्ष व शिवेश बने सचिव

पूजा समिति के अध्यक्ष सैकत चटर्जी व सचिव के रूप में शिवेश मोइत्रा चुने गए। महिला समिति के सचिव वरीय रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती व अन्नपूर्णा बोराल होंगी।
इसके अलावा उपाध्यक्ष गौतम घोष, सह सचिव तुषार घोष, कोषाध्यक्ष विपुल दत्ता व सौभिक बोराल, आंतरिक अंकेक्षक सुदीप रायचौधरी, मूर्तिकार सुकुमार पाल होंगे। बुधवार को अगली बैठक में समिति का विस्तार किया जाएगा।

ऐसे होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

षष्ठी पूजा के दिन सुबह बंगाली समाज के ही बच्चों के बीच चित्रांकन, क्वीज सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सप्तमी पूजा दो दिन होगा, पहले सप्तमी की शाम को धनबाद के मशहूर भजन गायक दलजीत दीवाना का जागरण, दूसरी सप्तमी को स्थानीय कलाकारों का नाटक मंचन, अष्टमी को कोलकाता के कलाकारों के द्वारा बंगला गीत संगीत के कार्यक्रम व नवमी को स्थानीय बंगाली समाज के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। नवमी को खिचड़ी भोग भी वितरण किया जायेगा।

बैठक में ये थे शामिल

बैठक में देव प्रसाद बनर्जी, सतेंद्र नाथ भट्टाचार्य, नंदब्रतो बोराल, अमर कुमार भांजा, देवेश मोइत्रा, नूपुर विश्वास, पार्थ प्रतिम गुप्ता, देवाशीष सेनगुप्ता, मल्लिका मैत्रा, लिपि गुप्ता, आभा मुखर्जी, शुभंकर भट्टाचार्य, उज्ज्वल सेनगुप्ता, प्रसेनजीत दासगुप्ता, आशीष दासगुप्ता, सनत चटर्जी, नीलकमल भट्टाचार्य आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन बीडीपीए के सचिव जयंत विश्वास ने किया।