धनबाद लोक सभा से निर्दलीय प्रत्याशी सुनैना किन्नर के समर्थन में हुआ प्रेस वार्ता

0
e4b4520f-1cc3-4ce4-9780-0b780d4bee42

धनबाद लोक सभा से निर्दलीय प्रत्याशी सुनैना किन्नर के समर्थन में हुआ प्रेस वार्ता

बोकारो:- धनबाद लोक सभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों के लिए बोकारो विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे महत्वपूर्ण रहते हैं। बोकारो स्टील प्लान्ट के कर्मचारियों एवं अधिकारियों, विस्थापितों के अलावा भारी संख्या में यहां ठेका मजदूर भी कार्यरत हैं। लेकिन ठेका मजदूर, विस्थापितों एवं इम्पलाईयों की समस्या को लेकर आज तक सदन में किसी भी सांसद ने कोई सवाल नहीं उठाया। ऐसे में जनता दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के चेहरा को देख चुकी है। इस बार धनबाद लोक सभा में यहां की जनता नये चेहरा को संसद में भेजने वाली है। उक्त बातें बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा, सुनैना किन्नर के समर्थन में बोकारो में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पुरे धनबाद संसदीय क्षेत्र में 7 बार भाजपा सांसद और 6 बार काँग्रेस के सांसद धनबाद लोक सभा से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लेकिन क्षेत्र की जनता के लिए कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिसका उदाहरण दिया जा सके। जबकि समय समय पर दोनों सरकारे रहीं हैं। युवा के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग सुनैना किन्नर के साथ हैं। दोनों राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवारों के पास कोई भी जनमुद्दा नहीं है, जिसके कारण जनता के चीच जाएँ एवं चोट मांग सके। कोई मोदी के नाम पर तो कोई राहुल गाँधी के सिद्धांतों को बताकर वोट मांग रहा है। पनबाद संसदीय क्षेत्र का यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। मैं बोकारो विधान सभा की जनता से अपील करता हूँ और समर्थन मांगता हूँ कि निर्दलीय प्रत्याशी सुनैना किन्नर को अपना मत देकर बोकारों औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ बोकारो में शिक्षा के विकास के लिए प्रत्याशी को बोट करना चाहिए। इस मौके पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी सुनैना किन्नर ने कहा कि अगर लोगों का प्यार एवं आशीर्वाद मुझे मिला तो शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *